Sonipat News: एग्रो डीसकॉम और स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन की घोषणा
गोहाना। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर 16 जून को प्रदेशभर में बिजली कर्मचारी काले बिल्ले और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान हरियाणा एग्रो डीसकॉम की नोटिफिकेशन की प्रतियां भी जलाकर सरकार की नीतियों का विरोध जताया जाएगा।यूनियन की राज्य कमेटी के सदस्य सुरेश यादव ने बताया कि यह प्रदर्शन हरियाणा एग्रो डीसकॉम के गठन, स्मार्ट मीटर लगाने तथा निजी कंपनियों को बिजली वितरण के लिए समानांतर लाइसेंस देने के विरोध में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन फैसलों से बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के हित प्रभावित होंगे।यादव ने बताया कि 16 जून को सभी सब यूनिटों में कर्मचारी काली पट्टी बांधकर अपनी नाराजगी दर्ज कराएंगे और एग्रो डीसकॉम की नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट करेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 19:02 IST
Sonipat News: एग्रो डीसकॉम और स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन की घोषणा #ProtestAnnouncedAgainstAgro-DISCOMAndSmartMeters. #SubahSamachar
