Yamuna Nagar News: बाइक और ट्रैक्टर रैली निकाल जताया विरोध
जगाधरी। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह मोर्चा ने बुधवार को देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर ट्रेड डील के विरोध में बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। गांव मंधार से शुरू हुई यात्रा में किसान बाइक, ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों से छछरौली और व्यासपुर होते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा, जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रही। जिला सचिवालय पहुंचकर किसानों ने डीसी प्रीति से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 02:46 IST
Yamuna Nagar News: बाइक और ट्रैक्टर रैली निकाल जताया विरोध #ProtestRegisteredByHoldingABikeAndTractorRally. #SubahSamachar
