Agra News: लाखों की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय बदहाल, वर्षों से ताला लटका
खेरागढ़। विकास खंड की ग्राम पंचायत कुल्हाड़ा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत पंचायतीराज विभाग की ओर से लाखों रुपये की लागत से बनाए गए सार्वजनिक शौचालय आज बदहाल स्थिति में हैं। वर्षों से इन शौचालयों पर ताला लटका हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।कुल्हाड़ा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत पंचायतीराज विभाग ने सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया था। इन शौचालयों के रखरखाव के लिए एक कर्मचारी की नियुक्ति भी की गई थी। हालांकि, कुछ ही महीनों के इस्तेमाल के बाद शौचालय बंद हो गए। सफाईकर्मी के न आने और पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण गंदगी का अंबार लग गया, जिससे लोगों ने इनका उपयोग करना बंद कर दिया। इसके बाद पंचायतकर्मियों ने इन पर ताला लगा दिया।ग्रामीण प्रेम सिंह ने बताया कि समस्या के संबंध में ब्लॉक स्तर पर कई बार शिकायतें कीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों की लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार के कारण लाखों रुपये की परियोजना दम तोड़ रही है। इसका परिणाम यह है कि गांव की महिला-पुरुष आज भी शौच के लिए खेतों पर निर्भर हैं।दुर्गंध से ग्रामीण परेशानगांव के मुख्य रास्ते पर स्थित इन शौचालयों के आसपास कूड़े और गंदगी का ढेर लगा हुआ हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे उठने वाली बदबू ने वातावरण को दूषित कर दिया है। आवागमन के समय मुंह ढकना पड़ता है। यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, बल्कि गांव की गरिमा पर भी प्रश्नचिन्ह लगाती है।मामले में खेरागढ़ की बीडीओ सुष्मिता यादव ने जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 20:06 IST
Agra News: लाखों की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय बदहाल, वर्षों से ताला लटका #PublicToiletsBuiltAtACostOfLakhsAreInADilapidatedConditionAndHaveBeenLockedForYears.PublicToiletsBuiltAtACostOfLakhsAreInADilapidatedConditionAndHaveBeenLockedForYears. #SubahSamachar
