Gurugram News: पल्स पोलियो अभियान शुरू
गुरुग्राम। मेयर राजरानी मल्होत्रा ने रविवार को भीम नगर स्थित कैंप कार्यालय से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। मेयर ने अभिभावकों से सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की। मेयर ने कहा कि भारत ने वर्षों के सामूहिक प्रयासों से पोलियो मुक्त देश का गौरव प्राप्त किया है। इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 16:22 IST
Read More:
Pulse Polio Campaign Launched
Gurugram News: पल्स पोलियो अभियान शुरू #PulsePolioCampaignLaunched #SubahSamachar
