भाजपा मुख्यालय धमाका: सीएम भगवंत मान पर भड़के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा, कहा-सुरक्षा पंजाब पुलिस के पास थी

पंजाब भाजपा मुख्यालय में हैंड ग्रेनेड हमले में पार्टी के कार्यकारी प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने सीएम भगवंत मान पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस के पास है साथ में सीआरपीएफ भी उनको सहयोग करती है ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से कैसे पल्ला झाड़ सकते हैं। शर्मा ने कहा कि पंजाब और पंजाबी भाजपा की जान हैं। पंजाब में अमित शाह की रैली के बाद से पंजाबी विरोधी ताकतें बौखलाई हुई थीं इसलिए इस तरह के आतंकी हमले की साजिश रची गई। मैं ऐसे लोगों को बताना चाहता हूं कि भाजपा ना कभी झुकेगी ना कभी डरेगी ना कभी रुकेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 09:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भाजपा मुख्यालय धमाका: सीएम भगवंत मान पर भड़के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा, कहा-सुरक्षा पंजाब पुलिस के पास थी #CityStates #Chandigarh-punjab #PunjabBjp #AshwaniSharma #BhagwantMann #ChandigarhAttack #SubahSamachar