Punjab Budget Session: कांग्रेस का वाॅकआउट, अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने नहीं देने का आरोप
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है।नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान उनका प्रश्न शामिल न करने पर सवाल उठाए हैं। बाजवा ने कहा कि मेरा सवाल कृषि नीति को लेकर था। पहले सवाल का नंबर कुछ और था लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर दिया गया और प्रश्नकाल को खत्म कर दिया है। मंत्री कृषि नीति पर जवाब नहीं देना चाहते थे जिस कारण ही ऐसा किया गया हैं। बाजवा ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। यह गलत प्रथा अपनाई जा रही है। कांग्रेस के नेताओं ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाॅकआउट कर दिया। कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की और आरोप लगाया कि उन्हें राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने का समय नहीं दिया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 09, 2026, 10:31 IST
Punjab Budget Session: कांग्रेस का वाॅकआउट, अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने नहीं देने का आरोप #CityStates #Chandigarh-punjab #PunjabBudgetSession #PunjabAssembly #SubahSamachar
