Punjab: हाईवे पर रात को तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, चार में से तीन की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

पंजाब के सरहिंद मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हाईवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे चार कांवड़ श्रद्धालुओं को कुचल दिया। घर से 176 किलोमीटर दूर हुए हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव के अंश सड़क पर फैल गए। हादसा रात करीब दो बजे हुआ। पुलिस ने कार बरामद कर वाहन मालिक त्रिलोचन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। चारों श्रद्धालु गंगोत्री से डाक कांवड़ लेकर लौट रहे थे। वे 30 जुलाई को गंगोत्री के लिए रवाना हुए थे और 10 अगस्त को कोटकपूरा पहुंचना था। मृतकों की पहचान जगदीश मित्तल (40), महेंद्र पाल (43) और दीपक कुमार (42) के रूप में हुई है। घायल मुकेश गोयल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 01:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Punjab: हाईवे पर रात को तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, चार में से तीन की मौत; एक गंभीर रूप से घायल #CityStates #Chandigarh #MandiGobindgarh #Kanwariyas #DeathInAccident #SubahSamachar