Punjab Congress: चन्नी गुट ने टकराव से किया इनकार, हाईकमान के सामने एकजुट होकर रखेंगे अपनी बात

पंजाब के कुछ कांग्रेसी भले ही हाईकमान के फैसले से नाराज हैं मगर वे टकराव की स्थिति नहीं चाहते। पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी समेत उनके गुट के नेताओं ने साफ कर दी है। उनका कहना है कि किसी मसले पर मतभेद होना गलत नहीं और हर वरिष्ठ नेता की बात का मूल्य होता है। वे सभी एकजुट हैं मगर अपनी बात रखना गलत नहीं है। वे भी परिस्थितियों से हाईकमान को पूरी तरह अपडेट कर रहे हैं। इन नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव सिर पर है और पंजाब में यह एक्सपेरिमेंट करने का समय नहीं है। दरअसल, इन नेताओं का इशारा मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष को बदलने के बजाय उनके साथ तीन नए कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष लगाए जाने के फॉर्मूले की ओर था। इस फॉर्मूले का सुझाव पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने ही हाईकमान को दिया था जिस पर मुहर लगी। नाराज नेता प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बदलना चाहते थे। वहीं भूपेश बघेल की चरणजीत सिंह चन्नी के साथ होने वाली बैठक पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आने वाले दिनों में सब कुछ ठीक रहना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि मैं जाऊंगा, क्योंकि हो सकता है कि बैठक में मेरे खिलाफ भी चर्चा हो। बेहतर होगा कि वे मेरे बिना ही बैठक करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 11, 2026, 13:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Punjab Congress: चन्नी गुट ने टकराव से किया इनकार, हाईकमान के सामने एकजुट होकर रखेंगे अपनी बात #CityStates #Chandigarh-punjab #चन्नीगुटनेटकरावसेकियाइनकार #हाईकमानकेसामनेएकजुटहोकररखेंगेअपनीबात #PunjabCongressRift #CharanjitChanni #BhupeshBhagel #Chandigarh-punjabNewsInHindi #LatestChandigarh-punjabNewsInHindi #Chandigarh-punjabHindiSamachar #SubahSamachar