रणनीति: पड़ोसी राज्यों के राजनीतिक दिग्गजों की एंट्री से चढ़ा सियासी पारा; कांग्रेस की गुटबाजी होगी खत्म?

पंजाब में चुनावी सरगर्मियां तेज होने के साथ अब पड़ोसी राज्यों के दिग्गज नेताओं ने भी सियासी मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी सक्रिय हैं तो कांग्रेस ने राजस्थान के सचिन पायलट को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता भी चुनावी रणनीति को धार देने में जुटे हैं। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और अनुराग ढांडा भी सक्रिय हो गए हैं। राजस्थान से भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया ने भी बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। पड़ोसी राज्यों के नेताओं की बढ़ती सक्रियता से पंजाब की सियासत में हलचल और तेज हो गई है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी लगातार पंजाब के विभिन्न हलकों का दौरा कर रहे हैं और नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 14, 2026, 13:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रणनीति: पड़ोसी राज्यों के राजनीतिक दिग्गजों की एंट्री से चढ़ा सियासी पारा; कांग्रेस की गुटबाजी होगी खत्म? #CityStates #Election #Chandigarh-punjab #PunjabAssemblyElection2027 #AssemblyElection2027 #SubahSamachar