पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा का दावा: हमने सब गारंटियां की पूरी, आप की इस बार होगी रिकॉर्ड जीत

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि चुनाव से करीब एक साल पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी पांचों गारंटियां पूरी कर ली हैं और पार्टी के लिए यही इस बार दोबारा जीत की गारंटी है। उन्होंने दावा किया कि साल 2022 में जिस तरह मतदाताओं ने बहुमत देकर आम आदमी पार्टी को जिताया था, उससे भी अधिक बहुमत के साथ पंजाब में आप सरकार 2027 में दोबारा आएगी। चार साल के कार्यकाल में सब गारंटियां पूरी: चीमा वित्त मंत्री ने इस दौरान भाजपा, शिअद और कांग्रेस को भी निशाने पर लिया।अमर उजाला कार्यालय पहुंचे वित्त मंत्री चीमा ने जहां आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारियों के रोडमैप पर चर्चा की। वहीं, उन्होंने उन मुख्य मुद्दों को भी स्पष्ट किया, जिन्हें लेकर पार्टी इस बार मैदान में उतरने वाली है। चीमा ने कहा कि साल 2022 के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, शहीदों का सम्मान, मुफ्त बिजली व मावां-धीयां (मां-बेटी) के सत्कार से जुड़ी पांच गारंटियां मतदाताओं को दी थीं, जिन्हें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने चार साल के कार्यकाल में ही पूरा कर लिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 27, 2026, 21:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा का दावा: हमने सब गारंटियां की पूरी, आप की इस बार होगी रिकॉर्ड जीत #CityStates #Chandigarh-punjab #FinanceMinisterHarpalSinghCheema #CheemaExclusiveOnAmarUjala #SubahSamachar