Punjab: ईडी की कार्रवाई पर आप का हिंदुत्व राजनीति कार्ड, गरमाया सूबे का सियासी माहौल, क्या बोली भाजपा?

पंजाब के जालंधर में एक कारोबारी के घर ईडी की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवल की एक पोस्ट से अचानक सूबे में हिंदुत्व राजनीति गरमा गई। विरोधियों ने इस पोस्ट को पंजाब की भाईचारक साझ से जोड़ दिया तो वहीं केजरीवाल की पोस्ट के बाद सीएम भगवंत मान की पोस्ट ने भी इसे और तूल दे दिया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल व कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर ले लिया। नेताओं ने आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया। दरअसल, ईडी की दबिश के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ईडी पार्टी फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ईडी की रेड कर रही है। ईडी पार्टी पंजाब के छोटे-छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। सभी व्यापारियों से अपील है- घबराने की कोई बात नहीं है, पूरा पंजाब और पंजाब सरकार उनके साथ है, हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे। केजरीवाल की इस पोस्ट के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने भी एक्स पर पोस्ट कर समर्थन देते हुए लिखा- पंजाब के हिंदू व्यापारी हमारे राज्य के आर्थिक विकास की रीढ़ हैं और रंगला पंजाब बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। ईडी पार्टी सेंट्रल एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके हमारे व्यापारियों को परेशान करना चाहती है। ऐसा करके वे राजनीतिक दबाव डालकर उन्हें अपने साथ मिलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसको पंजाबी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम अपने व्यापारियों के साथ खड़े हैं। इसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई। पंजाब को हिंदू-सिख के नाम पर नहीं बांटना चाहिए : रंधावा कांग्रेस के सांसद एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब को हिंदू-सिख के नाम पर नहीं बांटना चाहिए। आज देश और पंजाब दोनों जगह एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार विजिलेंस का दुरुपयोग कर रही है और भाजपा ईडी का दुरुपयोग कर रही है। कभी किसान बनाम व्यापारी, तो कभी हिंदू बनाम सिख का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। यह राजनीति पंजाब की आत्मा और उसकी संस्कृति के खिलाफ है। क्या केजरीवाल और भगवंत मान बताएंगे कि ट्राइडेंट फैक्टरी के मालिक व राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता हिंदू व्यापारी नहीं हैं, क्योंकि उन भी पंजाब सरकार द्वारा कार्रवाई की जा रही है। रंधावा ने कहा कि पंजाब की पहचान किसी एक धर्म, वर्ग या समुदाय से नहीं जुड़ी है। पंजाब की असली ताकत भाईचारे, साझी विरासत और एक-दूसरे पर भरोसे में रही है। रंधावा ने कहा, पंजाब को बांटकर नहीं, बल्कि जोड़कर आगे बढ़ाया जा सकता है। राजनीतिक दलों को नफरत और विभाजन की राजनीति छोड़कर विकास, रोजगार, शिक्षा और किसानों-व्यापारियों के मुद्दों पर काम करना चाहिए। जनता अब ऐसे नेताओं को जवाब देगी जो समाज में दरार पैदा करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने और राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करना बेहद चिंताजनक है। जनता अब समझ चुकी है कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। रंधावा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा पंजाब की एकता, सद्भाव और भाईचारे की राजनीति के साथ खड़ी रही है और आगे भी प्रदेश की शांति और सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए काम करती रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 22:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Punjab: ईडी की कार्रवाई पर आप का हिंदुत्व राजनीति कार्ड, गरमाया सूबे का सियासी माहौल, क्या बोली भाजपा? #CityStates #Chandigarh-punjab #SubahSamachar