Rajasthan: सिरोही में हुआ पंजाब के राज्यपाल का स्वागत, भाजपा पदाधिकारियों ने भेंट की प्रसिद्ध तलवार
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया गुरुवार को सिरोही पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंड़ारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और सिरोही की प्रसिद्ध तलवार भेंट की। निम्बज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे कटारिया भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि राज्यपाल कटारिया के सिरोही सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें साफा पहनाकर और तलवार भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल कटारिया अल्प समय के लिए सर्किट हाउस पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष भंड़ारी से भाजपा नेत्री एवं विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंड़ारी की कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद वे रेवदर के निम्बज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। ये भी पढ़ें:शाहपुरा में बदमाश बेखौफ, कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने की आगवानी सिरोही जिले में राज्यपाल कटारिया का भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। इससे पूर्व, राज्यपाल कटारिया के सिरोही पहुंचने पर जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान की अगुवाई में आला अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। थोड़ी देर रुकने और भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 19:42 IST
Rajasthan: सिरोही में हुआ पंजाब के राज्यपाल का स्वागत, भाजपा पदाधिकारियों ने भेंट की प्रसिद्ध तलवार #CityStates #Rajasthan #Sirohi #SirohiNews #PunjabGovernorGulabchandKataria #SirohiBjpDistrictPresidentDr.RakshaBhandari #SwordPresentation #BjpOfficial #Bjp #SubahSamachar
