Sonipat News: जूरासिक पार्क के सामने पूर्व एक्सईएन की पत्नी से 20 हजार रुपये से भरा पर्स छीना

सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गांव कुमासपुर के पास जुरासिक पार्क के सामने बाइक सवार झपटमारों ने पंचायती राज विभाग के पूर्व कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) की पत्नी को निशाना बनाते हुए झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया। कार का टायर पंक्चर होने का झांसा देकर कार रुकवाने के बाद वह महिला के हाथ से 20 हजार रुपये से भरा पर्स छीनकर भाग गए। कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 निवासी रामशरण कलसी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह पंचायती राज विभाग से कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह अपनी पत्नी के साथ कार में दिल्ली जा रहे थे। उनकी कार जुरासिक पार्क के सामने पहुंची तो बाइक सवार कुछ युवक उनके पास आए और टायर पंक्चर होने की बात कहकर वाहन रोकने का इशारा किया।उन्होंने जैसे ही कार रोकी, बाइक सवार युवक उनकी गाड़ी के नजदीक आ गए। इसी दौरान उनकी पत्नी ने स्थिति जानने के लिए कार का शीशा नीचे किया। मौका देखते ही एक युवक ने महिला के हाथ से पर्स झपट लिया और अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर भाग गए। पर्स में करीब 20 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी।विपरीत दिशा में भाग गए झपटमारदंपती के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक सवार पानीपत की ओर विपरीत दिशा में तेज गति से भाग निकले। घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 20:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: जूरासिक पार्क के सामने पूर्व एक्सईएन की पत्नी से 20 हजार रुपये से भरा पर्स छीना #PurseFullOfCashSnatchedFromFormerXEN'sWifeInFrontOfJurassicPark. #SubahSamachar