Rohtak News: पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
रोहतक। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने मंगलवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए और वहां से उपायुक्त कार्यालय में तहसीलदार यशपाल शर्मा ने ज्ञापन सौंपा। राज्य प्रधान ईश्वर सिंह शर्मा ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण कर्मचारियों में रोष है। चेतावनी दी की सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला प्रधान सज्जन सिंह, जिला सचिव सतदेव शर्मा सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी और सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 20:27 IST
Rohtak News: पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन #PWDMechanicalWorkersUnionSubmittedAMemorandumToTheDeputyCommissioner. #SubahSamachar
