Rohtak News: डीन प्रो. नसीब सिंह गिल को सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष (हेड) का कार्यभार गणितीय एवं संगणकीय अध्ययन संकाय के अधिष्ठाता (डीन) प्रो. नसीब सिंह गिल को सौंपा है। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि डीन प्रो. नसीब सिंह गिल को यह दायित्व तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें विभाग के जन सूचना अधिकारी (पीआईओ) का दायित्व भी सौंपा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 20:34 IST
Rohtak News: डीन प्रो. नसीब सिंह गिल को सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार #PWDMechanicalWorkersUnionSubmittedAMemorandumToTheDeputyCommissioner. #SubahSamachar
