Ashwin on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव को लेकर दिए बयान पर अश्विन को क्यों देनी पड़ी सफाई, आखिर क्या बोले थे?

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिए अपने 'ड्रिंक्स सर्व करने' वाले बयान पर सफाई दी है। अश्विन ने कहा कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य 15 वर्षीय बल्लेबाज का मजाक उड़ाना नहीं था, बल्कि यह बताना था कि अगर किसी युवा खिलाड़ी को कुछ समय बेंच पर बैठना पड़े तो वह भी उसके विकास का अहम हिस्सा होता है। अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा, 'मैंने पहले कहा था कि वैभव सूर्यवंशी कुछ समय बाहर बैठ सकता है, साथियों के लिए ड्रिंक्स ले जा सकता है। मेरा यह बयान किसी भी तरह से अपमानजनक नहीं था। मेरा मतलब सिर्फ इतना था कि उसे वहां बैठकर बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। उसकी सीखने की यात्रा अभी बहुत लंबी है। अगर वह बाहर बैठकर खेल को समझेगा तो और बेहतर खिलाड़ी बनेगा। उसे टीम से बाहर करने या शामिल करने की बात मत कीजिए, उसे विकसित होने दीजिए। वह भविष्य में शानदार खिलाड़ी बनेगा।'

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 10:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ashwin on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव को लेकर दिए बयान पर अश्विन को क्यों देनी पड़ी सफाई, आखिर क्या बोले थे? #CricketNews #Cricket #International #RAshwin #VaibhavSooryavanshi #IndiaCricket #JofraArcher #EnglandVsIndia #AshwinStatement #SubahSamachar