Gambhir vs Dravid: क्या गौतम गंभीर की रणनीति में है बड़ी खामी? रविचंद्रन अश्विन ने राहुल द्रविड़ से की तुलना

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी के लिए टीम में स्पष्ट रणनीति की जरूरत है। उन्होंने मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर के दृष्टिकोण की तुलना पूर्व कोच राहुल द्रविड़ से करते हुए कहा कि मौजूदा टीम प्रबंधन 'बिट्स एंड पीसेज' खिलाड़ियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा कर रहा है। द्रविड़ के दौर में थी स्पष्ट रणनीति अश्विन ने कहा कि 2023 विश्व कप में हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद भी राहुल द्रविड़ और टीम प्रबंधन ने घबराहट नहीं दिखाई। उन्होंने टीम संयोजन में स्पष्टता बनाए रखी और पांच गेंदबाजों के साथ फाइनल तक का सफर तय किया। अश्विन ने कहा, 'अगर हार्दिक नहीं हैं तो नितीश कुमार रेड्डी, फिर शिवम दुबे का नाम आता है। लेकिन जो खिलाड़ी उपलब्ध ही नहीं हैं, उनके बारे में बार-बार बात करने का कोई मतलब नहीं है। 2023 विश्व कप में हार्दिक के चोटिल होने के बाद टीम ने छठे गेंदबाज की तलाश में भटकने के बजाय पांच गेंदबाजों के साथ अलग रणनीति अपनाई। इससे टीम में स्पष्टता बनी रही और भारत फाइनल तक पहुंचा।'

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 24, 2026, 14:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gambhir vs Dravid: क्या गौतम गंभीर की रणनीति में है बड़ी खामी? रविचंद्रन अश्विन ने राहुल द्रविड़ से की तुलना #CricketNews #Cricket #International #RAshwin #GautamGambhir #RahulDravid #IndiaOdiTeam #HardikPandya #OdiWorldCup2027 #TeamIndia #SubahSamachar