Himachal: सीडीएल कसौली की जांच में रैबीज वैक्सीन का सैंपल फेल, स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

पागल जानवर के काटने के बाद लगाई जाने वाली जीवनरक्षक रैबीज वैक्सीन का सैंपल फेल हो गया है। इस वैक्सीन को देश में ही तैयार किया गया था। केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) कसौली में सैंपल की जांच की गई। कई बार जांच के दौरान सैंपल की गुणवत्ता मानकों पर सही नहीं पाई गई। ऐसे में कई बार जांच में भी सैंपल फेल हो गया। सैंपल किस राज्य से आया था, इस बारे में सीडीएल कसौली से कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, सैंपल लॉट रिलीज बैच से जांच के लिए प्रयोगशाला में कंपनी की ओर से भेजा गया था। सैंपल के फेल होने के बाद रिपोर्ट कंपनी व स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 21:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: सीडीएल कसौली की जांच में रैबीज वैक्सीन का सैंपल फेल, स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Solan #CdlKasauli #SubahSamachar