राधिका आप्टे: क्या खुद को लेकर निराश हैं अभिनेत्री? बोलीं- आलिया-दीपिका की फिल्म कर सकती है अच्छी ओपनिंग

राधिका आप्टे इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'अक्का' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने बॉलीवुड में महिलाओं की स्थिति के बारे में बात की है। अभिनेत्री का कहना है कि हिंदी सिनेमा में महिला कलाकारों को अक्सर ऐसी फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिनमें पुरुष मुख्य भूमिका में होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि महिला-प्रधान फिल्मों के लिए एक अच्छी थिएट्रिकल रिलीज पाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि कोई महिला-प्रधान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तभी अच्छी शुरुआत कर सकती है, जब उसमें आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण जैसी बड़ी स्टार्स मुख्य भूमिका में हों।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 05:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राधिका आप्टे: क्या खुद को लेकर निराश हैं अभिनेत्री? बोलीं- आलिया-दीपिका की फिल्म कर सकती है अच्छी ओपनिंग #Bollywood #Entertainment #National #RadhikaApteNews #RadhikaApteLatest #RadhikaApteOnWomenCentricFilms #RadhikaApte #FemaleLedFilms #BoxOffice #AliaBhatt #AliaBhattFilm #AliaBhattFilmBoxOffice #SubahSamachar