ऑडिशन के वक्त लाइन में लगने से नहीं शर्माती राधिका मदान, इस फिल्म में आएंगी नजर; स्ट्रगल्स पर की खुलकर बात

राधिका मदान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज 'सूबेदार' में शानदार परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफें बटोर रही हैं। अब वह शकुन बत्रा की 'लस्ट स्टोरीज 3' के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें वह अली फजल के साथ नजर आएंगी। 'लस्ट स्टोरीज 3' के लिए दिया ऑडिशन हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में राधिका ने कहा, मैं शकुन बत्रा के काम की बहुत बड़ी फैन रही हूं। जब मुझे इस फिल्म के बारे में पता चला, तो मैंने 'लस्ट स्टोरीज 3' के लिए ऑडिशन देने की रिक्वेस्ट की। भगवान की कृपा से मुझे यह मौका मिल गया। उन्होंने आगे कहा, मैं एक औसत परफॉर्मेंस देने का रिस्क नहीं ले सकती। हर रोल के लिए बहुत लोग लाइन में खड़े होते हैं। अगर मैं अच्छा नहीं करूंगी, तो कोई मुझे दूसरा मौका नहीं देगा। मेरे लिए हर काम करो या मरो जैसा होता है। अगर मुझे इस इंडस्ट्री में टिकना है, तो मुझे हर बार बेस्ट देना होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 17:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ऑडिशन के वक्त लाइन में लगने से नहीं शर्माती राधिका मदान, इस फिल्म में आएंगी नजर; स्ट्रगल्स पर की खुलकर बात #Bollywood #National #RadhikaMadan #RadhikaMadanMoviesAndTvShows #LustStories3 #LustStories3Cast #AliFazal #Subedaar #SubedarMovie #AngreziMedium #SubahSamachar