बदले सियासी संकेत: राहुल के आशीर्वाद से ये बन सकते हैं कांग्रेस का नया चेहरा, इस समीकरण में फिट बैठते हैं सिंह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा में शामिल होना केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कई बड़े संकेत देने वाली रणनीतिक पहल मानी जा रही है। राजनीतिक गलियारों में इस यात्रा को कांग्रेस के अंदर नेतृत्व परिवर्तन और नए सामाजिक समीकरणों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। सबसे बड़ा संकेत यही है कि राहुल गांधी अब हरियाणा में बृजेंद्र सिंह को एक नए चेहरे के रूप में आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। युवा, पढ़े-लिखे और जाट बिरादरी से आने वाले बृजेंद्र सिंह को कांग्रेस भविष्य की राजनीति के केंद्र में रखने की कोशिश कर रही है। खास बात यह है कि राहुल गांधी पहली बार किसी कांग्रेस नेता की निजी यात्रा में शामिल हुए हैं। इससे पहले कई राज्यों में कई वरिष्ठ नेताओं ने यात्राएं निकालीं मगर राहुल गांधी ने व्यक्तिगत तौर पर भागीदारी नहीं की। ऐसे में इस उपस्थिति को सामान्य राजनीतिक शिष्टाचार से कहीं बड़ा संदेश माना जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 09:02 IST
बदले सियासी संकेत: राहुल के आशीर्वाद से ये बन सकते हैं कांग्रेस का नया चेहरा, इस समीकरण में फिट बैठते हैं सिंह #CityStates #Chandigarh #RahulGandhi #SubahSamachar
