द केरल स्टोरी 2 पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- समाज को आईना दिखा रही
फिल्म द केरल स्टोरी 2 रिलीज से पहले और बाद में भी विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस फिल्म पर तंज कसा। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि काेई द केरल स्टोरी 2 को नहीं देख रहा है। जबकि मनोज तिवारी की पत्नी ने द केरल स्टोरी 2 फिल्म को सपोर्ट किया है। उनका मानना है कि यह फिल्म समाज को आईना दिखाती है। मनोज तिवारी की पत्नी ने किया द केरल स्टोरी को सपोर्ट एएनआई से की गई बातचीत में बीजेजी सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी कहती हैं, मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि घर पर बैठकर बातें न करें। बाहर आकर फिल्म देखें। अगर आप डॉक्यूमेंट्स देखेंगे, केस पढ़ेंगे और न्यूज देखेंगे, तो आपको समझ आ जाएगा कि यह प्रोपेगेंडा है या ऐसी फिल्में समाज को आईना दिखा रही हैं। यह कोई फिल्म नहीं है, यह समाज को आईना दिखाती है। हम सभी को इसे देखने की जरूरत है। अगर हम चाहते हैं कि ऐसी घटनाएं ना हों, तो हमें यह पक्का करना होगा कि इस फिल्म में जो दिखाया गया है, वह किसी भी हिंदू लड़की के साथ न हो। #WATCH | Delhi | On the Kerala Story 2 movie, Surbhi Tiwari, wife of BJP MP Manoj Tiwari, says, "I want to tell people not to sit at home and talk; come out and watch the film. If you look at the documents, read the case, and watch the news, you will understand whether this is… pic.twitter.com/F1TQzuOt7g — ANI (@ANI) March 6, 2026
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 07, 2026, 08:40 IST
द केरल स्टोरी 2 पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- समाज को आईना दिखा रही #Bollywood #National #RahulGandhi #KeralaStory2 #ManojTiwari #ManojTiwariWife #TheKeralaStory2Movie #TheKeralaStory2Collection #SubahSamachar
