Rahul Gandhi Dehradun Visit: कार्यक्रम में डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचा बेरोजगार युवक, पीड़ा ने खींचा ध्यान
कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छात्रों से संवाद करने देहरादून पहुंचे।बन्नू इंटर कॉलेज में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम मेंशामिल होने के लिए पिथौरागढ़ निवासी बेरोजगार युवक मनोज कुमार अपने गले में अपनी शैक्षणिक डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा। लगातार बारिश के बावजूद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और राहुल गांधी से अपनी बात रखने की उम्मीद जताई। युवक का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा भी शामिल हुए। ये भी पढे़ंRahul Gandhi Dehradun Visit:दून पहुंचे राहुल गांधी, दिवंगत कार्यकर्ताअमर मेहता के परिजनों से की मुलाकात भारी बारिश के बावजूद युवाओं का जोश हाई दिखा।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद के लिए देहरादून पहुंच हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 18:02 IST
Rahul Gandhi Dehradun Visit: कार्यक्रम में डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचा बेरोजगार युवक, पीड़ा ने खींचा ध्यान #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #RahulGandhi #ChhatronKiGoonj #Congress #SubahSamachar
