Rahul Gandhi Net Worth 2026: राहुल गांधी के पास कितने घर और कितनी संपत्ति है? चुनावी हलफनामे ने खोले कई राज
Rahul Gandhi Kitne Amir Hain भारतीय राजनीति के सबसे चर्चित नेताओं में से एक राहुल गांधी अक्सर अपने राजनीतिक बयानों, यात्राओं और चुनावी अभियानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन उनके जन्मदिन और राजनीतिक गतिविधियों के बीच एक सवाल हमेशा लोगों की दिलचस्पी बढ़ाता है कि आखिर राहुल गांधी की कुल संपत्ति कितनी है उनके पास कितने घर हैं, उनकी आय का स्रोत क्या है और क्या उनके पास लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन है लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, राहुल गांधी की कुल घोषित संपत्ति 20 करोड़ रुपये से अधिक है। उनकी संपत्ति में शेयर बाजार निवेश, म्यूचुअल फंड, बैंक जमा, बॉन्ड और अचल संपत्तियां शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद उनके हलफनामे में कोई निजी कार दर्ज नहीं है। राहुल गांधी की संपत्ति में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उनकी आय सांसद वेतन, किराया, रॉयल्टी, ब्याज, डिविडेंड और निवेश से होने वाली कमाई से आती है। आइए जानते हैं राहुल गांधी की नेटवर्थ, प्रॉपर्टी, निवेश, आय के स्रोत और उनकी लाइफस्टाइल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 11:11 IST
Rahul Gandhi Net Worth 2026: राहुल गांधी के पास कितने घर और कितनी संपत्ति है? चुनावी हलफनामे ने खोले कई राज #Lifestyle #National #RahulGandhi #RahulGandhiBirthday #NetWorth2026 #Income #SubahSamachar
