राहुल ने की युवाओं की तारीफ: कहा- सार्थक और निसर्गा ने दिखाई हिम्मत; खोला CBSE और कोएम्प्ट के गठजोड़ का पोल
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर एक बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में 18 साल के छात्र सार्थक सिद्धांत और उनके दोस्त निसर्गा की जमकर तारीफ की है। इन दोनों छात्रों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और परीक्षा का काम देखने वाली कंपनी कोएम्प्ट (सीओईएमपीटी) के बीच चल रहे कथित खेल को सबके सामने ला दिया है। राहुल गांधी ने इसे देश के युवाओं की बड़ी जीत और सरकार की करारी हार बताया है। सार्थक ने सीबीएसई कक्षा 12 की कॉपियां जांचने वाले डिजिटल सिस्टम (ऑन-स्क्रीन मार्किंग) में हो रही बड़ी गड़बड़ियों को पकड़ा था। उन्होंने उन कमियों को उजागर किया, जिन्हें देश के बड़े-बड़े टीवी चैनल, अखबार और खोजी पत्रकार भी नहीं देख पाए थे। इस खुलासे के बाद कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि इतनी बड़ी गड़बड़ी के बाद भी शिक्षा मंत्री का पद पर बने रहना सिर्फ कुर्सी का मोह दिखाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 11:32 IST
राहुल ने की युवाओं की तारीफ: कहा- सार्थक और निसर्गा ने दिखाई हिम्मत; खोला CBSE और कोएम्प्ट के गठजोड़ का पोल #IndiaNews #National #SubahSamachar
