Delhi NCR News: आनंद विहार में चल रहा था सट्टे के अड्डे पर छापा, 13 गिरफ्तार
-शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ ने रविवार तड़के की बड़ी कार्रवाई, मौके से 2.01 लाख रुपये नकद बरामद-416 ताश के पत्ते और 2100 पोकर टोकन जब्त, पुलिस ने किया मामला दर्ज, छानबीन जारीअमर उजाला ब्यूरोपूर्वी दिल्ली।पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में चल रहे एक सट्टा रैकेट का खुलासा करते हुए शाहदरा जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना पर रविवार तड़के छापा मारा। मौके से 2.01 लाख रुपये नकद, ताश की गड्डियां और लाखों रुपये मूल्य के पोकर टोकन बरामद किए गए हैं।शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 10 अक्तूबर तड़के आनंद विहार स्थित एक घर में अवैध रूप से सट्टा खेले जाने की खबर मिली थी। सूचना को पुख्ता करने के बाद एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तड़के करीब 3.20 बजे ठिकाने पर छापेमारी की। मौके पर 13 लोग ताश के पत्तों, नकदी और पोकर टोकनों के जरिए जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने सभी 13 आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश ओबेरॉय (37), अमरीक सिंह (33), शुभम (29), सोहेल (38), गुरप्रीत सिंह (28), राजीव कुमार वर्मा (49), विमल कुमार (42), लक्ष्य शर्मा (25), प्रदीप कुमार (40), ओमप्रकाश (56), महेंद्र (46), पुनीत कुमार (47) और समरदीप सिंह (46) के रूप में हुई है। सभी आरोपी आनंद विहार, लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर, पांडव नगर और आसपास के इलाकों के निवासी हैं। इस संबंध में आनंद विहार थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 15:42 IST
Delhi NCR News: आनंद विहार में चल रहा था सट्टे के अड्डे पर छापा, 13 गिरफ्तार #RaidConductedAtABettingDenInAnandVihar;13Arrested. #SubahSamachar
