Ayodhya News: आरोपियों की तलाश में लखनऊ में दबिश

अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के उधुई पूरे विंध्या गांव निवासी शिवम पांडेय पर जानलेवा हमला करने के आरोपी रोहन सिंह और उसके साथियों की तलाश में पुलिस ने लखनऊ में दबिश दी है। इस दौरान लखनऊ के एक क्षेत्र में आरोपियों के वाहन पलटने की भी सूचना है। हालांकि, इस मामले में जिले की पुलिस कुछ भी बोलने से इन्कार कर रही है।गांव निवासी नीलम पांडेय ने तीन दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा शिवम घर आ रहा था। उधुई मोड़ के पास खंडासा के अंजरौली निवासी रोहन सिंह ने जानलेवा हमला कर दिया। उसका गला दबाने से वह बेहोश हो गया। बाद में आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों की तलाश में एसओजी टीम लगाई गई थी। सूत्रों के अनुसार आरोपियों की तलाश में जिले की पुलिस ने लखनऊ के एक इलाके में दबिश डाली। आरोपी वाहन लेकर भागने लगे। इस बीच उनका वाहन एक खांयी में पलट गया और आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। सीओ मिल्कीपुर पीयूष ने बताया कि टीम आरोपियों की तलाश तो कर रही है, लेकिन इस बारे में जानकारी नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 21:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: आरोपियों की तलाश में लखनऊ में दबिश #RaidsInLucknowInSearchOfTheAccused #SubahSamachar