Kangra News: कुलदीप शर्मा की नाटी पर झूमा रैहन
रैहन (कांगड़ा)। रैहन के स्टेडियम में जय बाबा राजा रामलीला क्लब की ओर से दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश ओबीसी वित्त निगम के पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस दौरान हिमाचल के प्रसिद्ध लोकगायक और नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।ओम प्रकाश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि दशहरा अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 00:48 IST
Kangra News: कुलदीप शर्मा की नाटी पर झूमा रैहन #RaihanSwayedToKuldeepSharmasNati #SubahSamachar
