Una News: मरम्मत के अभाव में गड्ढों में बदली रेलवे संपर्क सड़क

24 साल से नहीं हुई मरम्मत,1200 की आबादी परेशानपांच साल पहले भी मिला था सुधार का आश्वासनपड़तालविजय कपिलाबड़ूही (ऊना)। ऊना-अंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरुड़ू स्थित रेलवे पुल से दियाड़ा मुख्य हाईवे को जोड़ने वाला रेलवे संपर्क मार्ग करीब 24 वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों, स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, मार्ग से करीब 1000 से 1200 लोग प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद से इसकी सुध नहीं ली गई। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को संभलकर गुजरना पड़ता है। सड़क के साथ लगते कुछ घरों तक वाहन पहुंचाना मुश्किल होने से लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, स्कूली बच्चों को भी इसी जर्जर मार्ग से पैदल आवाजाही करनी पड़ती है।ग्रामीणों के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले तत्कालीन वार्ड पंच और वर्तमान में ग्राम पंचायत दिलवां के उपप्रधान बलविंद्र सिंह बंटी ने रेलवे विभाग को पत्र भेजकर सड़क की मरम्मत की मांग उठाई थी। उस समय विभाग ने जल्द मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन पांच वर्ष बीतने के बाद भी सड़क की हालत नहीं सुधरी। संवादरेलवे संपर्क मार्ग की खराब हालत के बारे में करीब पांच वर्ष पहले भी विभाग को लिखित रूप से अवगत करवाया गया था। उस समय जल्द मरम्मत का आश्वासन मिला था, लेकिन आज तक काम नहीं हुआ। रेलवे विभाग को जल्द इसकी मरम्मत करवानी चाहिए। -बलविंद्र सिंह बंटी, उपप्रधान, ग्राम पंचायत दिलवांसड़क की हालत लंबे समय से खराब है। इस कारण लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में भी परेशानी होती है। स्कूली बच्चों को भी इसी खस्ताहाल रास्ते से पैदल गुजरना पड़ता है। विभाग को लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए। -राहुल कुमार, निवासी दिलवां रेलवे संपर्क मार्ग की समस्या उनके ध्यान में आई है। वह रेलवे अधिकारियों से बात कर सड़क की स्थिति में जल्द सुधार करवाने का प्रयास करेंगे। - सुमित शर्मा, पूर्व उत्तर क्षेत्र रेलवे समिति के सदस्य

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 17:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: मरम्मत के अभाव में गड्ढों में बदली रेलवे संपर्क सड़क #RailwayAccessRoadTurnsIntoASeriesOfPotholesDueToLackOfRepairs #SubahSamachar