Ambala News: रेलवे कर्मचारियों को 22 शताब्दी एक्सप्रेस में मिलेगी कोटे की सीट
अंबाला। रेलवे में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने बड़ा बदलाव किया है। रेलवे बोर्ड ने पे-मैट्रिक्स के उच्च स्तर वाले रेलसेवकों के लिए देश के अलग-अलग मार्ग पर चलने वाली 22 शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों की चेयर कार (सीसी) श्रेणी में यात्रा की पात्रता को संशोधित कर दिया है। अब इन कर्मचारियों को शताब्दी एक्सप्रेस की सीसी श्रेणी में पहले के मुकाबले दोगुनी सीटें मिल सकेंगी।रेलवे बोर्ड की ओर से वीरवार को जारी किए आदेश के अनुसार, पे-मैट्रिक्स में पे लेवल 11 से 17 तक के रेलसेवकों के लिए यह नियम लागू किया गया है। इसमें सुविधा पास (पीपी), सेवोत्तर मानार्थ पास (पीआरसीपी) और विधवा पास (डब्लयूपी) पर शताब्दी एक्सप्रेस प्रकार की ट्रेनों की सीसी श्रेणी में सीटों की संख्या की पात्रता को अब राजधानी या दूरंतो एक्सप्रेस प्रकार की ट्रेनों की तृतीय एसी श्रेणी के बर्थों के बिल्कुल बराबर कर दिया गया है। इसके तहत, बोर्ड के 28 अक्तूबर 2022 के पुराने पत्र के अनुबंध-II में संशोधन करते हुए अब पे लेवल 11 से 17 के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए सीसी श्रेणी में सीटों की पात्रता दो के बजाय चार लागू की गई है।---फैसला लेने का कारणबोर्ड को लगातार अनुरोध मिल रहे थे कि सभी वर्ग के रेलसेवकों की ड्यूटी पास पात्रता एक समान होती है, इसलिए मानार्थ और अन्य पासों पर मिलने वाली सुविधाओं में भी समानता लाई जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे बोर्ड के वाणिज्य (यात्री विपणन) निदेशालय के साथ विचार-विमर्श किया गया और सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया है।------क्रिस को निर्देश जारीरेल मंत्रालय के वित्त निदेशालय की सहमति से जारी इस आदेश के बाद, क्रिस/पीआरएस और क्रिस/एचआरएमएस को ई-पास मॉड्यूल में तुरंत आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि कर्मचारियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।----इमरजेंसी के दौरान कई बार एक से दूसरी जगह तक जाने में रेल कर्मचारियों को कोटे के तहत सीट नहीं मिलती थी लेकिन अब सीटों में वृद्धि होने से राहत मिलेगी। - हरनाम सिंह, मंडल अध्यक्ष, एनआरएमयू, अंबाला----रेलवे का यह एक अच्छा फैसला है। इससे रेलवे कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। - यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 03:26 IST
Ambala News: रेलवे कर्मचारियों को 22 शताब्दी एक्सप्रेस में मिलेगी कोटे की सीट #RailwayEmployeesWillGetQuotaSeatsOnThe22ShatabdiExpress. #SubahSamachar
