Bihar News: रेलवे इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

बिहार के सहरसा जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में रेलवे इंजीनियर की मौत हो गई। घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र की है, जहां उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस मनहूस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मृतक की पहचान और पारिवारिक विवरण मृतक की पहचान 34 वर्षीय स्नेह रंजन के रूप में हुई है। वे मूल रूप से नवादा (बिहार शरीफ) के रहने वाले थे। स्नेह रंजन सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर सेक्शन में रेलवे में आईओडब्ल्यू के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, वे पिछले छह वर्षों से अपनी पत्नी मिनी और दो छोटे बच्चों के साथ सहरसा रेलवे के सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। वे अपने पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। हादसे से पहले आखिरी फोन कॉल परिजनों के अनुसार, हादसे से ठीक पहले की घटना ने सबको सदमे में डाल दिया। मृतक की पत्नी मिनी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे स्नेह रंजन के मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन कॉल के बाद वे जल्दी में अपनी कार लेकर घर से निकल गए। परिवार को यह अंदाजा भी नहीं था कि वे अब कभी लौटकर नहीं आएंगे। घर से निकलने के महज एक घंटे बाद, रात करीब 10 बजे परिवार को उनके एक्सीडेंट की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित एक्सीडेंट की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद स्नेह रंजन को मृत घोषित कर दिया। इस आकस्मिक घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रेलवे इंजीनियर की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। पुलिस हादसे से जुड़ी सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 08:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: रेलवे इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम #CityStates #Bihar #Kosi #BiharNews #SaharsaNews #RoadAccident #AccidentNews #BiharPolice #IndianRailways #KosiNews #SubahSamachar