Indian Railways: उत्तर रेलवे ने आज से चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, छात्रों को मिलेगी सुविधा
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 17 से 21 जून तक ट्रेनों के चार-चार फेरे बढ़ाने का फैसला लिया है। रेलवे ने पहले चलाई गई 4 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाकर अतिरिक्त फेरे लगाने की घोषणा की है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि उत्तर रेलवे का मकसद परीक्षा सीजन में दिल्ली-हरियाणा-यूपी रूट पर भीड़ कम करना और छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना है। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बढ़ाए गए फेरों में ट्रेनों की टाइमिंग, ठहराव और कोच संरचना पहले जैसी ही रहेगी। सभी ट्रेनें पूरी तरह अनारक्षित साधारण श्रेणी में चलेंगी, ताकि अभ्यर्थियों को बिना रिजर्वेशन टिकट मिल सके। रेलवे ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ट्रेन में क्षमता से अधिक भीड़ न करें और स्टेशन पर रेलकर्मियों का सहयोग करें। 17 से 21 जून तक ट्रेनों के बढ़ेंगे फेरे ट्रेन नंबर 04427 शकूरबस्ती-सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल पहले: 13, 14, 15, 16 जून अब बढ़ी : 17, 18, 19, 20 जून ट्रेन नं. 04428 सहारनपुर-शकूरबस्ती अनारक्षित स्पेशल पहले: 14, 15, 16, 17 जून अब बढ़ी: 18, 19, 20, 21 जून ट्रेन नं. 04429 शकूरबस्ती - सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल पहले: 13, 14, 15, 16 अब बढ़ी: 17, 18, 19, 20 जून ट्रेन नं. 04430 सहारनपुर - नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल पहले: 13, 14, 15, 16 जून अब बढ़ी: 17, 18, 19, 20
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 00:29 IST
Indian Railways: उत्तर रेलवे ने आज से चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, छात्रों को मिलेगी सुविधा #CityStates #DelhiNcr #Delhi #IndianRailways #SubahSamachar
