Railway News : प्रयागराज एक्सप्रेस समेत 155 ट्रेनें हाई-स्पीड घोषित, हजारों रनिंग स्टाफ होगी होगा फायदा
पटरियों पर रफ्तार बढ़ाने के साथ ही रेलवे ने इसे मुमकिन बनाने वाले अपने रनिंग स्टाफ को बड़ा प्रोत्साहन दिया है। रेलवे बोर्ड ने प्रयागराज एक्सप्रेस समेत देश की 155 प्रमुख ट्रेनों को आधिकारिक तौर पर हाई स्पीड श्रेणी में शामिल कर लिया है। इस फैसले से इन ट्रेनों का संचालन करने वाले हजारों लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजरों (गार्ड) के भत्तों में प्रति माह पांच से 10 हजार रुपये तक की बड़ी वृद्धि का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी सूची में प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, महाबोधि ,श्रम शक्ति आदि ट्रेनों को जगह दी गई है। दरअसल, महंगाई भत्ता (डीए) 50 फीसदी पार होने से माइलेज दरें पहले ही 25 प्रतिशत बढ़ चुकी हैं, जिसके बाद अब लोको पायलट के लिए प्रति 100 किलोमीटर की दर 485 से बढ़कर 606 रुपये और गार्ड के लिए 439 से बढ़कर 549 रुपये हो गई है। चूंकि हाई-स्पीड ट्रेनें कम समय में अधिक दूरी तय करती हैं, इसलिए स्टाफ के पेड किलोमीटर और प्रति ट्रिप मिलने वाला विशेष बोनस भी बढ़ जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 15:14 IST
Railway News : प्रयागराज एक्सप्रेस समेत 155 ट्रेनें हाई-स्पीड घोषित, हजारों रनिंग स्टाफ होगी होगा फायदा #CityStates #Prayagraj #RailwayNews #HighSpeedTrain #PrayagrajExpress #SubahSamachar
