Jammu News: रेल कर्मियों के एपीएआर की अवधि बढ़ी, 31 जनवरी तक पूरी होगी प्रक्रिया

- स्व-मूल्यांकन और वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर तय -रिपोर्टिंग अधिकारी के लिए 30 सितंबर तक का समय, लंबित एपीएआर स्वत: रिपोर्टिंग अधिकारी को जाएगाअमर उजाला ब्यूरोजम्मू। रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारियों की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) पूरी करने की समयसीमा बढ़ा दी है। बोर्ड ने जारी आदेश में एपीएआर के विभिन्न चरणों के लिए नई तारीखें तय की हैं। बड़ी संख्या में एपीएआर लंबित होने के कारण यह समय विस्तार दिया गया है।रेलवे बोर्ड की संयुक्त निदेशक वेतन आयोग एवं एचआरएमएस जया कुमार जी ने जारी आदेश में कहा है कि एपीएआर फॉर्म ऑनलाइन तैयार करने और स्व-मूल्यांकन जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 है। रिपोर्टिंग अधिकारी को एपीएआर 30 सितंबर तक समीक्षा अधिकारी को भेजना होगा। समीक्षा अधिकारी के लिए इसे स्वीकारकर्ता प्राधिकारी को भेजने की अंतिम तारीख 30 नवंबर और स्वीकारकर्ता प्राधिकारी द्वारा मूल्यांकन पूरा करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2026 है।मूल्यांकन पूरा होने के तुरंत बाद कर्मचारी को एपीएआर की जानकारी दी जाएगी। कर्मचारी 15 दिन के भीतर या 15 जनवरी 2027 तक, जो भी पहले हो, प्रतिनिधित्व दे सकेगा। प्रतिनिधित्व पर कार्रवाई 31 जनवरी 2027 तक पूरी करनी होगी। इसी तारीख को एपीएआर की पूरी प्रक्रिया समाप्त होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्व-मूल्यांकन की अंतिम तारीख तक लंबित एपीएआर स्वत: रिपोर्टिंग अधिकारी को भेज दिए जाएंगे। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्ष 2025-26 के एपीएआर के लिए इसके बाद कोई और समय विस्तार नहीं दिया जाएगा। पूर्व में स्व-मूल्यांकन की अवधि 30 जून, रिपोर्टिंग ऑफिसर द्वारा मूल्यांकन 31 जुलाई और समीक्षा 31 अगस्त तक होनी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 23, 2026, 02:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Railway news



Jammu News: रेल कर्मियों के एपीएआर की अवधि बढ़ी, 31 जनवरी तक पूरी होगी प्रक्रिया #RailwayNews #SubahSamachar