Railway News: होली पर दस और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, अयोध्या-काशी जाने वालों के लिए मिलेगी राहत

होली के मद्देनजर रेलवे दिल्ली-सीतामढ़ी, आनंद विहार-लोकहा बाजार, वाराणसी-दिल्ली, अयोध्या कैंट-आनंद विहार, दिल्ली-लखनऊ के बीच विशेष गाड़ियों का संचालन करेगा। इन गाड़ियों को बरेली जंक्शन पर पांच-पांच मिनट का ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इससे पहले भी रेलवे 10 विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। विशेष ट्रेनों की समय सारिणी 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी विशेष ट्रेन 26 फरवरी से पांच मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दिल्ली से रात 11:05 बजे चलने के बाद अगले दिन रात 10:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली विशेष ट्रेन 27 फरवरी से छह मार्च तक प्रत्येक प्रत्येक शुक्रवार को सीतामढ़ी से रात 11:55 बजे चलने के बाद अगले दिन रात 22:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 04014 आनंद विहार-लोकहा बाजार विशेष ट्रेन 27 फरवरी से छह मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 3:40 बजे आनंद विहार से चलने के बाद अगले दिन रात 8:15 बजे लोकहा बाजार पहुंचेगी। 04013 लोकहा बाजार-आनंद विहार विशेष गाड़ी 28 फरवरी से सात मार्च तक प्रतिदिन रात 9:30 बजे लोकहा बाजार से चलने के बाद अगले दिन सुबह 3:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 04203-04 लखनऊ-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 23 फरवरी से दो मार्च तक दोनों ओर से प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी। यह गाड़ी लखनऊ से सुबह 8:05 बजे चलने के बाद शाम 6:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से रात 8:20 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 04:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Railway News: होली पर दस और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, अयोध्या-काशी जाने वालों के लिए मिलेगी राहत #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #HoliSpecialTrain #Railway #Holi2026 #SubahSamachar