Meerut News: बारिश से धान की रोपाई कर रहे किसानों के चेहरे खिले

माछरा। माछरा और रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। चिलचिलाती धूप और भीषण उमस से परेशान ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। वहीं बारिश कृषि के लिए अमृत के समान बनकर आई है।माछरा, कासमपुर, गोविंदपुरी, नंगली अब्दुल्ला, शोल्दा, मुंडाली, नंगलामल, सिसौली, जिठौली, भटीपुरा आदि गांवों में दो दिनों से लगातार बारिश होने से उन्हें गर्मी से राहत तो मिली ही है वहीं दूसरी तरफ नलकूपों को जहां बिजली के लो-वोल्टेज के कारण धान की रोपाई में पानी की समस्या हो रही है वह भी काफी हद तक दूर हुई है। ग्रामीण मुकेश कुमार, दीपक त्यागी, प्रमोद, गौरव, राहुल, सेवाराम, मनोज आदि ने बताया कि धान की रोपाई और पौध की जड़ें पकड़ने के लिए यह बारिश अमृत के समान है। हवा में नमी और सही तापमान के कारण फसलों की वृद्धि काफी अच्छी होगी। वहीं इस बारिश से धान की फसल को शुरुआती बढ़त मिलेगी और पैदावार भी अच्छी होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: बारिश से धान की रोपाई कर रहे किसानों के चेहरे खिले #RainBringsSmilesToTheFacesOfFarmersTransplantingPaddy. #SubahSamachar