Weather: बरेली में तेज हवा संग मंडराएंगे बादल, तीन दिन बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

बरेली में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक का असर बुधवार को तापमान पर दिखा, लेकिन शहरवासी भीषण गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बृहस्पतिवार से तेज हवा संग बादल मंडराने और तीन दिन तक अनुकूल माहौल बनने पर बारिश का अनुमान है। तापमान में गिरावट होने से राहत मिलेगी। बुधवार सुबह हल्के बादल छाए, लेकिन नौ बजे के बाद आसमान साफ हुआ और तेज धूप निकली। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बेतहाशा गर्मी से लोग छांव तलाशने के लिए विवश हुए। बाजारों में सामान्य दिनों के सापेक्ष ग्राहकों की आवाजाही कम रही। अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य स्तर पर 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम छह बजे के बाद ढलते सूरज के साथ गर्मी से राहत मिली। हवा की दिशा बदलने से रात में राहत मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी 60 फीसदी रही। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, बृहस्पतिवार को बादल छाएंगे लेकिन धूप भी रहेगी। शुक्रवार से रविवार तक मौसम के करवट लेने के आसार हैं। जिन इलाकों में अनुकूल माहौल बनेगा, वहां उच्च वायुदाब क्षेत्र से निम्न वायुदाब क्षेत्र की ओर हवा चलेगी। बारिश के भी आसार हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 02:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Weather: बरेली में तेज हवा संग मंडराएंगे बादल, तीन दिन बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Weather #Rain #ImdWeather #BareillyWeather #SubahSamachar