Delhi NCR Weather: दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, एनसीआर की हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, बरसात से बदला मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। दिल्ली के साथ ही नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई है। हवाएं तेज हैं। #WATCH | Delhi: Rain lashes in several parts of National capital. (Visuals from outside Terminal 4 of IGI Airport) pic.twitter.com/O05fp47VoV — ANI (@ANI) June 11, 2026 पूर्वानुमान के मुताबिक पूरी दिल्ली और NCR में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ मध्यम दर्जे की आंधी-तूफान और बिजली कड़कने (50-90 किमी/घंटा की तेज हवाओं) का सिलसिला जारी रहने की स्थिति है। दिल्ली में 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। Delhi lashed by heavy rain; IMD issues red alert for thunderstorms, strong winds at 90 kmphRead @ANI Story | https://t.co/6iAn6EhZ6k#Rain #IMD #Weather #Delhi pic.twitter.com/zqK6asNK0zmdash; ANI Digital (@ani_digital) June 11, 2026 मौसम विभाग ने कहा है कि यमुनानगर, झज्जर, फरुखनगर, पलवल, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, अमरोहा, जट्टारी में मध्यम गरज और बिजली (50-90 किमी/घंटा तेज़ हवाएं) के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जिंद, पानीपत, आदमपुर, हिसार, गोहाना, गन्नौर, हांसी, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, मट्टनहेल, कोसली, सोहना, नूंह (हरियाणा), किठौर, मुरादाबाद में मध्यम गरज और बिजली (50-90 किमी/घंटा तेज हवाएं) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। गढ़मुक्तेश्वर, रामपुर, पिलखुआ, हापुड, गुलौती, सियाना, संभल, बिलारी, मिलक, सिकंदराबाद, चंदौसी, बुलन्दशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहजोई, बरेली, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, देबई, नरौरा, गभाना, सहसवान, अतरौली, बदायूं, खैर, अलीगढ, कासगंज, नंदगांव, इगलास, सिकंदराराऊ, गंजडुंडवारा, अगले 2 घंटों के दौरान बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, जलेसर, एटा, सादाबाद (यूपी) भिवारी, तिजारा, धौलपुर (राजस्थान)। हो सकता है जनजीवन प्रभावित मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने, मध्यम से भारी बारिश होने तथा ओले गिरने की भी संभावना है। खराब मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है और कमजोर संरचनाओं, पेड़ों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। बेवजह घरों से न निकलें प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और खुले मैदानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। किसानों और वाहन चालकों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 00:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR Weather: दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, एनसीआर की हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, बरसात से बदला मौसम #CityStates #DelhiNcr #Delhi #NcrWeather #Rain #SubahSamachar