Chamba News: बारिश ने धोया डलहौजी का पर्यटन कारोबार

शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल दिखे सूनेसंवाद न्यूज एजेंसीडलहौजी (चंबा)। लगातार हो रही बारिश ने पर्यटन नगरी डलहौजी के पर्यटन व्यवसाय पर गहरा असर डाला है। मंगलवार को दोपहर बाद तक डलहौजी में तेज बारिश होती रही, जिससे पर्यटकों की आवाजाही लगभग थम गई और शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल सूने नजर आए। प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी के बीच पर्यटक भी यात्रा से परहेज कर रहे हैं। होटल कारोबारियों के अनुसार लगातार खराब मौसम के चलते डलहौजी में होटल ऑक्युपेंसी घटकर करीब 30 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पर्यटन सीजन के दौरान जहां बाजारों में चहल-पहल रहती थी, वहीं अब गांधी चौक और सुभाष चौक पर सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बारिश के कारण होटल, रेस्तरां, टैक्सी संचालक और अन्य पर्यटन से जुड़े व्यवसाय प्रभावित हुए हैं। यदि मौसम में जल्द सुधार नहीं हुआ तो पर्यटन कारोबार को और अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 21, 2026, 17:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: बारिश ने धोया डलहौजी का पर्यटन कारोबार #RainWashesAwayDalhousie'sTourismBusiness. #SubahSamachar