Raipur: छत्तीसगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, वनांचल के ग्रामीणों को मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र धरमजयगढ़ विकासखंड के तहत गंवरघुटरी में 100 बेड का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल बनेगा। इससे वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश के अनुसार, ग्राम गंवरघुटरी की 2 हेक्टेयर भूमि 30 वर्ष की अस्थायी लीज पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को आवंटित की गई है। इस भूमि पर फाउंडेशन गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 100 बिस्तरों का अस्पताल बनाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को रायगढ़ जिले का दौरा किया और बिलासपुर संभाग के जांजगीर-चांपा, कोरबा और रायगढ़ जिलों की समीक्षा बैठक ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को भूमि आवंटन आदेश की प्रति सौंपी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। आजादी के बाद पहली बार खुला प्राथमिक स्कूल अबूझमाड़ के अति दूरस्थ कारकाबेड़ा में आजादी के बाद पहली बार नया प्राथमिक स्कूल खुला है। इससे कभी नक्सलियों का गढ़ रहे इस इलाके में अब बच्चों को बंदूक की जगह कलम और किताबें मिल रही हैं। राज्य में सरकारी सेवकों की विदेश यात्राओं पर पूर्ण रोक पेट्रोल-डीजल पर होने वाले खर्च को न्यूनतम स्तर पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए वाहन पूलिंग व्यवस्था लागू की जाएगी। अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर सरकारी खर्च पर शासकीय सेवकों की विदेश यात्राओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आवश्यक होने पर सीएम की अनुमति लेना होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 18, 2026, 03:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Raipur: छत्तीसगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, वनांचल के ग्रामीणों को मिलेगी राहत #CityStates #Raipur #100BedHospital #Ganwarghutari #SubahSamachar