Aligarh News: रायपुर ने सहनौल को नौ विकेट से हराया

गांव जामुना में मंगलवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच रायपुर और सहनौल की टीमों के बीच खेला गया। इसमें रायपुर ने सहनौल को नौ विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर सहनौल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 113 रन बनाए। जवाब में रायपुर की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र सात ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उद्घाटन सपा नेता गगन लोधी ने किया। इस दौरान प्रवीण चौहान, अर्जुन लोधी, रवि लोधी, रमेश चौहान आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 02:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: रायपुर ने सहनौल को नौ विकेट से हराया #AligarhNewscricketMatch #SubahSamachar