Gurugram News: यातायात नियमों की तीन पाठशालाएं लगाकर 100 लोगों को किया जागरूक

गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने चालान नहीं, सलाम मिलेगा अभियान के तहत बुधवार को सुरक्षा रथ की सहायता से तीन यातायात जागरूकता पाठशालाओं का आयोजन किया। अलियर चौक, दौलताबाद चौक और आईएमटी चौक मानेसर पर आयोजित कार्यक्रमों में करीब 100 से अधिक टैक्सी व ऑटो चालकों और पैदल यात्रियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।यातायात पुलिसकर्मियों ने नागरिकों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने का संदेश दिया। एलईडी से लैस सुरक्षा रथ के माध्यम से भी लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान लोगों को आपात स्थिति में डायल-112 और यातायात हेल्पलाइन नंबर 1095 की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क हादसों में घायलों के इलाज के लिए सरकार की ओर से संचालित 1.50 लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार योजना के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 19:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: यातायात नियमों की तीन पाठशालाएं लगाकर 100 लोगों को किया जागरूक #RaisedAwarenessAmong100PeopleByConductingThreeSessionsOnTrafficRules. #SubahSamachar