Rajasthan: विधानसभा में सरकार का दावा- खाद की कमी नहीं, 72 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर
राजस्थान विधानसभा में सरकार ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में यूरिया और डीएपी उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि कुछ स्थानों पर किसानों की कतारें अवश्य दिखाई दीं, लेकिन स्थिति चिंताजनक नहीं थी और कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार मांग के अनुरूप खाद की आपूर्ति कर रही है। मंत्री के अनुसार लंबे मानसून के कारण बुवाई का रकबा बढ़ा है, जिससे उर्वरकों की मांग में इजाफा हुआ। इसी वजह से कुछ स्थानों पर दबाव की स्थिति बनी, लेकिन इसे कमी नहीं माना जा सकता।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 12:37 IST
Rajasthan: विधानसभा में सरकार का दावा- खाद की कमी नहीं, 72 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर #CityStates #Jaipur #Rajasthan #SubahSamachar
