Rajasthan Weather Update :राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला, दिन में तेज धूप से बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम सर्दी
राजस्थान में मौसम के बदलाव का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को प्रदेशभर में तेज धूप के कारण दिन के तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। कई शहरों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की गई। हालांकि, सुबह और शाम के समय तापमान में तेज गिरावट बनी रही, जिसके चलते लोगों को सर्दी का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। अधिकांश शहरों में आसमान साफ पिछले 24 घंटों में जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आसमान साफ रहा। शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही और दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश बढ़ती चली गई। वहीं टोंक में सुबह के समय हल्का कोहरा देखा गया। बाड़मेर सबसे गर्म, पारा 32.6 डिग्री तक पहुंचा बाड़मेर में अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जालौर और पाली में तापमान 30 डिग्री, जैसलमेर में 29.6, जोधपुर में 29.8, चित्तौड़गढ़ में 29.8, डूंगरपुर और दौसा में 29.1, उदयपुर में 29 और बीकानेर में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, पिलानी, फलोदी और गंगानगर में भी दिन के समय हल्की गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह तेज सर्दी, फतेहपुर और नागौर सबसे ठंडे तेज धूप से पहले शुक्रवार सुबह प्रदेश में कड़ाके की ठंड रही। दौसा, करौली, फतेहपुर, नागौर और सीकर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सबसे ठंडे इलाके फतेहपुर और नागौर रहे, जहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह भी पढें-राजस्थान बजट:मार्च तक प्रोजेक्टेड घाटा दिसंबर में ही हुआ पार, जाने घाटे और कर्ज का मर्ज कितना बढ़ा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 07, 2026, 05:32 IST
Rajasthan Weather Update :राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला, दिन में तेज धूप से बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम सर्दी #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #RajasthanTemperature #WeatherChangeInRajasthan #RisingTemperature #DaytimeHeat #ColdNights #ImdForecast #RajasthanWeatherUpdate #BarmerTemperature #JaipurWeather #SubahSamachar
