राजस्थान में दो दिन और बारिश, फिर कमजोर पड़ सकता है मानसून; जालोर-सिरोही में आज भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में अगले दो दिन तक दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर खिसक सकती है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर धीमा पड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शनिवार को जालोर और सिरोही में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा और बीकानेर संभाग के कुल 18 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 2 अगस्त तक इन इलाकों में बारिश के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 2 अगस्त तक उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा जयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 3 अगस्त से बदल सकता है मौसम मौसम विभाग के मुताबिक 3 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन के सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है। इसके चलते बारिश की गतिविधियां उत्तरी क्षेत्रों तक सीमित हो सकती हैं और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की तीव्रता घट सकती है। बारिश कम होने के साथ पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और उमस बढ़ने की भी संभावना है। यह भी पढें-Toll Tax:गुरुग्राम और जयपुर के बीच चला रहे हैं गाड़ी, टोल से जुड़ा बड़ा बदलाव आज से लागू, क्या असर होगा अब तक सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश प्रदेश में मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक सामान्य से 11 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा और केवल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 44 मिमी बारिश कोटा के मंडाना में दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में बढ़ी गर्मी बारिश का असर कम होने से पश्चिमी राजस्थान में तापमान फिर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को जैसलमेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले दो दिन दक्षिणी राजस्थान में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन इसके बाद प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 01, 2026, 02:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान में दो दिन और बारिश, फिर कमजोर पड़ सकता है मानसून; जालोर-सिरोही में आज भारी बारिश का अलर्ट #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #RajasthanWeatherUpdate #RajasthanMonsoon #RajasthanRainForecast #ImdJaipur #SubahSamachar