Rajasthan Weather: बढ़ने लगी गर्मी की तपिश, जानें इन शहरों का हाल? | HeatWave Alert | IMD

राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव इन दिनों नजर आया है आलाम ये है, जयपुर ने अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण गर्मी और तेज हो सकती है। कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की भी संभावना जताई गई है। साथ ही अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दिनभर गर्मी का असर बना रहा। उदयपुर, श्रीगंगानगर, पिलानी, फलोदी, कोटा, जोधपुर, जैसलमेर, चूरू, चित्तौड़गढ़, बीकानेर और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 05:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajasthan Weather: बढ़ने लगी गर्मी की तपिश, जानें इन शहरों का हाल? | HeatWave Alert | IMD #IndiaNews #Rajasthan #RajasthanWeatherNews #HeatwaveAlertRajasthan2026 #BarmerTemperatureToday #ImdJaipurForecast #RajasthanSummerUpdate #JaipurWeatherNews #JodhpurTemperature #BikanerWeatherAlert #WesternRajasthanHeatwave #राजस्थानमौसमसमाचार #SubahSamachar