UP: शादी, अफेयर और जिंदा जलाया, पत्नी ने प्रेमी संग मिल बनाया था ये प्लान; बागपत कांड में चौंकाने वाला खुलासा
बागपत जिले के बिनौली में महिला ने प्रेमी के साथ पति को जिंदा जला दिया। मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती बिजवाड़ा के पीड़ित पति राजीव ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए हैं। राजीव ने बताया कि प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाना चाहती थी। इसके लिए पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। किस्मत ठीक थी कि वह बच गया। उधर, पुलिस ने आरोपी पत्नी नीशू और उसके प्रेमी विक्रांत को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बिजवाड़ा के सतबीर ने रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार रात उसके बेटे राजीव की पत्नी नीशू ने पड़ोस में रहने वाले अपने प्रेमी विक्रांत को घर में बुलाया। इसके बाद चारपाई पर सो रहे उसके बेटे राजीव के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी विक्रांत छत के रास्ते से कूदकर भाग गया। आग लगने पर राजीव शोर मचाता हुआ घर से बाहर भागा। पड़ोसियों ने आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 07:18 IST
UP: शादी, अफेयर और जिंदा जलाया, पत्नी ने प्रेमी संग मिल बनाया था ये प्लान; बागपत कांड में चौंकाने वाला खुलासा #CityStates #Meerut #Baghpat #UttarPradesh #BaghpatMurder #SubahSamachar
