मैं इसके बारे में सोचता हूं , रणबीर कपूर के साथ बनेगा पीके का सीक्वल? राजकुमार हिरानी ने दी ये प्रतिक्रिया

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी आगामी सीरीज प्रीतम पेड्रो को लेकर चर्चाओं में हैं। निर्माता सीरीज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उनसे लगातार मुन्ना भाई और थ्री इडियट्स के सीक्वल को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं। लेकिन अब राजकुमार हिरानी ने अपनी एक और सुपरहिट फिल्म पीके के सीक्वल को लेकर बात की। साथ ही क्या पीके के सीक्वल में रणबीर कपूर नजर आ सकते हैं, इसको लेकर भी जानकारी दी है। पीके के सीक्वल के बारे में सोच रहे राजू इंडिया टुडे से बातचीत में राजकुमार हिरानी ने मुन्ना भाई 3 और पीके के सीक्वल को लेकर बात की। पीके के पोस्ट-क्रेडिट्स में रणबीर कपूर को दिखाया गया था। यही कारण है कि कई लोग पीके के सीक्वल में रणबीर कपूर को देखना चाहते हैं। इसको लेकर राजकुमार ने स्वीकार किया कि दोनों विचार उनके दिमाग में हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो रणबीर कपूर को भी पीके के सीक्वल में लाने की योजना बना रहे हैं इस पर राजकुमार हिरानी ने मुस्कुराते हुए कहा कि वो अक्सर उस दुनिया में फिर से जाने के बारे में सोचते हैं। मैं इसके बारे में सोचता रहता हूं। मैं इसका भी सोच रहा हूं। इसका भी सीक्वल बनेगा और बनाना पड़ेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 14:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मैं इसके बारे में सोचता हूं , रणबीर कपूर के साथ बनेगा पीके का सीक्वल? राजकुमार हिरानी ने दी ये प्रतिक्रिया #Bollywood #National #RajkumarHirani #Pk #PkSequel #RanbirKapoor #MunnaBhai3 #Pk2 #PkSequelWithRanbirKapoor #RajkumarHiraniOnPkSequel #RajkumarHiraniWorkingWithRanbirKapoor #PritamAndPedro #SubahSamachar