क्यों एआई से फिल्म बनाना चाहते हैं राजकुमार हिरानी? डायरेक्टर के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी सिनेमा में एआई की एंट्री से डर नहीं रहे हैं, बल्कि वे इसे अच्छे तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं। डायरेक्टर ने हाल ही में खुलासा किया कि वे एआई का इस्तेमाल कर एक शोर्ट फिल्म बनाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहानी को लेकर भी बातचीत की। क्यों एआई से फिल्म बनाना चाहते हैं राजकुमार हिरानी वैरायटी इंडिया के साथ एक इंटर्व्यू में राजकुमार ने ये खुलासा किया के वे एआई के साथ एक शोर्ट फिल्म बनाने की उनकी इच्छा है। हिरानी ने कहा, मैं कभी-कभी एआई को लेकर बहुत उत्साहित हो जाता हूं और एक छोटी एआई शोर्ट फिल्म बनाना चाहता हूं। एआई वाकई एक बेहतरीन टूल बनने जा रहा है, और हमें जल्द ही इसके साथ दोस्ती कर लेनी चाहिए। यह अब यहीं रहने वाला है और बहुत काम का साधन है। उन्होंने आगे कहा, 'ऐसा नहीं है कि आपको पूरी फिल्म एआई से ही बनानी है, लेकिन इसे उन चीजों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है जो पहले हम नहीं कर पाते थे। इससे लागत भी कम हो सकती है। हालांकि पूरी एआई फिल्म बनाना आसान नहीं है। पूरी एआई फिल्म बनाना काफी मेहनत का काम है। मेरे पास एक कहानी है उन्होंने आगे कहा, एआई एक शानदार टूल है। मैं 4-5 मिनट की एक शोर्ट फिल्म बनाने का प्लान बना रहा हूं। पहली वजह यह है कि मेरे पास एक कहानी है जो मैं लोगों तक पहुंचाना चाहता हूं। दूसरा, मुझे लगता है कि ऐसा करके में एआई को सबसे बेहतर तरीके से सीख पाऊंगा। तो आने वाले कुछ महीनों में, जब तक मैं लिख रहा हूं, तब तक इस पर भी काम करूंगा। कुछ दिलचस्प जरूर सामने आएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 12:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




क्यों एआई से फिल्म बनाना चाहते हैं राजकुमार हिरानी? डायरेक्टर के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस #Bollywood #National #RajkumarHiraniMovies #RajkumarHiraniNextMovie #RajkumarHirani #RajkumarHiraniControversy #RajkumarHiraniUpcomingMovies #PkMovie #SanjuMovie #MunnaBhaiMbbs #RajkumarHiraniOnAi #DunkiMovie #SubahSamachar