5 करोड़ रुपये बड़ी रकम नहीं , चेक बाउंस मामले पर फिर बोले राजपाल यादव; कहा- इसे बेवजह सनसनीखेज बनाया गया

राजपाल यादव इन दिनों फिलहाल 5 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं। यह रकम 5 करोड़ रुपए की थी, जो अब बढ़कर 9 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। राजपाल इस बारे में कई बार खुलकर बात कर चुके हैं, अब एक बार फिर अभिनेता ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। एक्टर का कहना है कि मामले को गलत समझा गया है और इसे बेवजह सनसनीखेज बना दिया गया है। मामला धोखाधड़ी से संबंधित नहीं है राजपाल यादव हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की। एक्टर ने कहा कि 5 करोड़ रुपये कोई बहुत बड़ी रकम नहीं है। अगर यह 500 करोड़ या 5000 करोड़ रुपये होते, तो शायद मुझे लगता कि कुछ बहुत बड़ा हुआ है। मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता क्योंकि माननीय उच्च न्यायालय के जो भी आदेश होंगे, उनका पालन किया जाएगा। अपनी बात स्पष्ट करते हुए राजपाल ने कहा कि यह मामला धोखाधड़ी से संबंधित नहीं है, बल्कि एक फिल्म प्रोजेक्ट में इनवेस्ट से जुड़ा है। प्रोजेक्ट की कीमत 22 करोड़ रुपये थी और इसमें कई लोगों की मेहनत और पैसा लगा था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 08:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




5 करोड़ रुपये बड़ी रकम नहीं , चेक बाउंस मामले पर फिर बोले राजपाल यादव; कहा- इसे बेवजह सनसनीखेज बनाया गया #Bollywood #National #RajpalYadav #RajpalYadavChequeBounceCase #RajpalYadavFraudCase #RajpalYadav5CroreFraudCase #RajpalYadavMovies #RajpalYadavAllegations #RajpalYadavCareer #RajpalYadavUpcomingMovie #SubahSamachar